मुख्य सामग्री पर जाएँ
नवीनतम:नए बाइबल अध्ययन, प्रश्नों के उत्तर और प्रशिक्षण सामग्री नियमित रूप से जोड़ी जाती है।देखें →
Apostle Vinod KumarDonate →

उत्पति अध्याय 13 — बाइबल पाठ, व्याख्या और मुख्य शिक्षाएँ

WhatsApp
1

अब्राम की कनान में वापसी और उसकी समृद्धि

पद 1–4

1तब अब्राम अपनी पत्नी, और अपनी सारी सम्पत्ति ले कर, लूत को भी संग लिये हुए, मिस्र को छोड़ कर कनान के दक्खिन देश में आया। 2अब्राम भेड़-बकरी, गाय-बैल, और सोने-रूपे का बड़ा धनी था। 3फिर वह दक्खिन देश से चलकर, बेतेल के पास उसी स्थान को पहुंचा, जहां उसका तम्बू पहले पड़ा था, जो बेतेल और ऐ के बीच में है। 4यह उस वेदी का है, जिसे उसने पहले बनाई थी, और वहां अब्राम ने फिर यहोवा से प्रार्थना की।

ध्यान देने योग्य बात

अब्राम मिस्र से लौटकर उसी स्थान पर आया जहां पहले उसने वेदी बनाई थी। उसकी यात्रा में परमेश्वर की आराधना और प्रार्थना फिर से केन्द्र में दिखाई देती है।

2

अब्राम और लूत का अलग होना

पद 5–9

5और लूत के पास भी, जो अब्राम के साथ चलता था, भेड़-बकरी, गाय-बैल, और तम्बू थे। 6सो उस देश में उन दोनों की समाई न हो सकी कि वे इकट्ठे रहें: क्योंकि उनके पास बहुत धन था इसलिये वे इकट्ठे न रह सके। 7सो अब्राम, और लूत की भेड़-बकरी, और गाय-बैल के चरवाहों के बीच में झगड़ा हुआ: और उस समय कनानी, और परिज्जी लोग, उस देश में रहते थे। 8तब अब्राम लूत से कहने लगा, मेरे और तेरे बीच, और मेरे और तेरे चरवाहों के बीच में झगड़ा न होने पाए; क्योंकि हम लोग भाई बन्धु हैं। 9क्या सारा देश तेरे साम्हने नहीं? सो मुझ से अलग हो, यदि तू बाईं ओर जाए तो मैं दाहिनी ओर जाऊंगा; और यदि तू दाहिनी ओर जाए तो मैं बाईं ओर जाऊंगा।

मुख्य विचार

अब्राम ने विवाद को बढ़ाने के बजाय अलग होने का रास्ता चुना और लूत को पहले चुनाव का अवसर दिया। यह उसके संबंधों में शान्ति को प्राथमिकता देने को दिखाता है।

3

लूत का चुनाव और सदोम के निकट बसना

पद 10–13

10तब लूत ने आंख उठा कर, यरदन नदी के पास वाली सारी तराई को देखा, कि वह सब सिंची हुई है। जब तक यहोवा ने सदोम और अमोरा को नाश न किया था, तब तक सोअर के मार्ग तक वह तराई यहोवा की बाटिका, और मिस्र देश के समान उपजाऊ थी। 11सो लूत अपने लिये यरदन की सारी तराई को चुन के पूर्व की ओर चला, और वे एक दूसरे से अलग हो गए। 12अब्राम तो कनान देश में रहा, पर लूत उस तराई के नगरों में रहने लगा; और अपना तम्बू सदोम के निकट खड़ा किया। 13सदोम के लोग यहोवा के लेखे में बड़े दुष्ट और पापी थे।

चिन्तन

लूत ने दिखाई देने वाली उपजाऊ भूमि को देखकर अपना स्थान चुना, जबकि उसी क्षेत्र के निकट एक ऐसा नगर था जिसके लोग परमेश्वर की दृष्टि में अत्यन्त दुष्ट थे। चुनाव केवल बाहरी समृद्धि देखकर नहीं किया जाना चाहिए।

4

अब्राम के लिये भूमि और वंश की प्रतिज्ञा

पद 14–17

14जब लूत अब्राम से अलग हो गया तब उसके पश्चात यहोवा ने अब्राम से कहा, आंख उठा कर जिस स्थान पर तू है वहां से उत्तर-दक्खिन, पूर्व-पश्चिम, चारों ओर दृष्टि कर। 15क्योंकि जितनी भूमि तुझे दिखाई देती है, उस सब को मैं तुझे और तेरे वंश को युग युग के लिये दूंगा। 16और मैं तेरे वंश को पृथ्वी की धूल के किनकों की नाईं बहुत करूंगा, यहां तक कि जो कोई पृथ्वी की धूल के किनकों को गिन सकेगा वही तेरा वंश भी गिन सकेगा। 17उठ, इस देश की लम्बाई और चौड़ाई में चल फिर; क्योंकि मैं उसे तुझी को दूंगा।

परमेश्वर की प्रतिज्ञा

लूत के अलग हो जाने के बाद परमेश्वर ने अब्राम को उसकी दृष्टि के सामने फैली भूमि और उसके भविष्य के वंश के विषय में अपनी प्रतिज्ञा फिर से स्पष्ट की।

5

हेब्रोन में अब्राम की वेदी

पद 18

18इसके पश्चात् अब्राम अपना तम्बू उखाड़ कर, माम्रे के बांजों के बीच जो हेब्रोन में थे जा कर रहने लगा, और वहां भी यहोवा की एक वेदी बनाई॥

अध्याय का सार

उत्पत्ति 13 में अब्राम और लूत की राहें अलग होती हैं। लूत अपनी दृष्टि से उपजाऊ क्षेत्र चुनता है, जबकि अब्राम परमेश्वर की प्रतिज्ञा पर आगे बढ़ता है। अध्याय का अन्त फिर एक वेदी के निर्माण के साथ होता है, जिससे अब्राम के जीवन में परमेश्वर के प्रति आराधना की निरन्तरता दिखाई देती है।

सेवकाई में सहभागी बनें

परमेश्वर के वचन को और लोगों तक पहुँचाएँ

यदि इस सेवकाई के द्वारा आपको परमेश्वर के वचन से आशीष मिली है, तो आपका सहयोग इस संदेश को और लोगों तक पहुँचाने में सहायता कर सकता है।

सेवकाई में सहयोग करें
बाइबल शिक्षा और अधिक लोगों तक
ऑनलाइन सेवकाई विस्तार करने में सहायता
मसीही वीडियो अधिक भाषाओं में
इस लेख के शिक्षक

Apostle Vinod Kumar

हिंदी में बाइबल अध्ययन और मसीही शिक्षाओं के माध्यम से लोगों की सेवा।

सेवकाई और परिचय पढ़ें →
AVK Knowledge Map

इस विषय से जुड़े अध्ययन

बातचीत में शामिल हों

0 टिप्पणियाँ

इस लेख पर नई टिप्पणियाँ अभी बंद हैं, लेकिन पहले की बातचीत पढ़ी जा सकती है।
अगला अध्ययनइस विषय से जुड़े और लेख पढ़ें
और खोजें →