zanjiro ko todta hai

हिन्दी English

ज़ंज़ीरों को तोड़ता है
तूफां के रुख मोड़ता है
यीशु, यीशु, मेरा यीशु यीशु

रिश्ता हमसे जोड़ता है
और ना तन्हा छोड़ता है
यीशु, यीशु, मेरा यीशु यीशु

जब मैं दुआ में, तुझको बुलाऊँ
तुझको बुलाऊँ, पास अपने पाऊँ
बंधन सारे तोड़ता है
रब से हमको जोड़ता है
यीशु, यीशु, यीशु, यीशु

रूह में बसा है, जाँ में बसा है
उसकी सच्चाई जग में सदा है
रूह की बातें बोलता है
राज़ वो गहरे खोलता है
यीशु, यीशु, मेरा यीशु यीशु

नाम यीशु का जिसने पुकारा
जिसने पुकारा, पाया किनारा
पकड़े फिर ना छोड़ता है
टूटे दिल को जोड़ता है
यीशु, यीशु, मेरा यीशु यीशु

zanjiro ko todta hai
Tufaan ke rukh modta hai
yeshu, yeshu, mera yeshu yeshu

Rishta humse jodta hai
aur na tanha chhodta hai
yeshu, yeshu, mera yeshu yeshu

Jab main dua me, tujhko bulau
tujhko bulau, pas apne pau
Bandhan sare todta hai
Rab se hamko jodta hai
yeshu, yeshu, yeshu, yeshu

rooh me basa hai, ji me basa hai
uski sachchai jag me sada hai
rooh ki baatein bolta hai
Raaj vo gahre kholta hai
yeshu, yeshu, mera yeshu yeshu

naam yeshu ka jisne pukara
Jisane pukara, paya kinara
pakde fir na chhodta hai
tute dil ko jodhta hai -
yeshu, yeshu, mera yeshu yeshu

Stay Updated with NewLetter SignUp

अपना ईमेल भरें ताकि नये पोस्ट आप तक सबसे पहले पहुचें
Support Us: GPay; PayTM; PhonePe; 9592485467
Stay Updated with NewLetter SignUp